मुंबई: 20 लोगों को कुचलने वाले आरोपी को पुलिस हिरासत में 'VIP सुविधा' मिलने का आरोप
मुंबई के मलाड में तेज रफ्तार कार से 20 लोगों को टक्कर मारने वाले 70 वर्षीय रियल एस्टेट डेवलपर कृष्णा चमनाकर पर पुलिस हिरासत में वीआईपी सुविधाएं पाने के आरोप लगे हैं। इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाली 34 वर्षीय प्रियंका सात्रा के परिवार का दावा है कि उन्होंने आरोपी को लॉकअप के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते और एसी कमरे में आराम करते हुए देखा है।