मुंबई: साड़ी पहनकर किन्नर के रूप में आए व्यक्ति ने एयर होस्टेस से किया रेप

मुंबई में साड़ी पहनकर और किन्नर का रूप धारण कर आए एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर एयर होस्टेस के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह वारदात 18 अगस्त को हुई, जब 28 साल का आरोपी अनिल शिंदे महिला के अस्वस्थ पति का इलाज करने और उसकी नजर उतारने के बहाने घर के भीतर दाखिल हुआ था। घर में घुसने के बाद अनिल ने पीड़िता के ऊपर पानी का छिड़काव किया और उसके सिर पर हाथ रखा था।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
मुंबई: साड़ी पहनकर किन्नर के रूप में आए व्यक्ति ने एयर होस्टेस से किया रेप | ShortKT