मुंबई: विले पार्ले की इमारत में लगी भीषण आग, बच्चे समेत 2 की मौत और 6 घायल
मंगलवार रात मुंबई के विले पार्ले पश्चिम इलाके में एक 12-मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर भयानक आग भड़क गई। इस हादसे में एक 2 साल के बच्चे सहित दो लोगों की जान चली गई, वहीं छह अन्य लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में लगभग 3 घंटे का समय लगा और रात 1 बजे तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई।