मुंबई: लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने तीन लड़कियों पर किया हमला, मालकिन की कोशिशें रहीं नाकाम
मुंबई के मलाड वेस्ट से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पालतू कुत्ते ने लिफ्ट के भीतर तीन लड़कियों पर अचानक हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ते की मालकिन उसे रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहा और लगातार हमला कर रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।