मुंबई रेलवे ट्रैक पर पानी में तैरती दिखीं मछलियां, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें पटरियों के बीच जमा पानी में मछलियां तैरती नजर आ रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक X यूजर ने चुटकी ली कि अब मछली पकड़ने के लिए नदी या समुद्र के पास जाने की जरूरत नहीं है, लोग रेलवे ट्रैक पर भी यह काम कर सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो को पुराना बताया है।