मुंबई: रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी आग, महिला और ढाई साल के बच्चे की मौत

मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में स्थित एक आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग जाने से एक महिला और ढाई साल के मासूम की जान चली गई है। दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 11वीं मंजिल के फ्लैट में फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
मुंबई: रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी आग, महिला और ढाई साल के बच्चे की मौत | ShortKT