मुंबई में ब्लिंकइट का फूड लाइसेंस रद्द, गोदाम में मिले कॉकरोच
महाराष्ट्र एफडीए (FDA) ने साफ-सफाई के नियमों का पालन न करने पर ब्लिंकइट की मुंबई इकाई का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान वहां भारी तादाद में कॉकरोच पाए गए और खाने-पीने की वस्तुओं का रखरखाव भी बेहद खराब मिला। इसके अलावा, वहां एक्सपायर्ड और खराब हो चुके उत्पाद भी रखे हुए थे। अधिकारियों ने पाया कि वहां कचरा प्रबंधन, पेस्ट कंट्रोल और सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजामों का अभाव है। अब अगले आदेश तक यह यूनिट किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों की बिक्री या वितरण नहीं कर सकेगी।