मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों की 3 दिवसीय हड़ताल, मराठी भाषा की अनिवार्यता का विरोध
महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के सभी कमर्शियल ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य करने के फैसले के विरोध में, मुंबई में चालकों ने सोमवार से तीन दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। कांदिवली के लोखंडवाला और दहानूकरवाड़ी क्षेत्रों में ड्राइवरों ने अपने रिक्शे बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही अन्य साथियों से भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की।