मुंबई में एक अज्ञात युवती के साथ दिखे समय रैना, वीडियो वायरल
हाल ही में कॉमेडियन समय रैना को मुंबई की सड़कों पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं। फिलहाल, समय रैना की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।