मुंबई: मानखुर्द में चॉल का हिस्सा ढहा, 4 महिलाओं समेत 6 की मौत
मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल का कुछ हिस्सा गिर गया। इस हादसे में 4 महिलाओं सहित कुल 6 लोगों की जान चली गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मलबे में अभी भी एक और व्यक्ति के दबे होने की संभावना जताई जा रही है, जिसे निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है।