मुंबई: भारी बारिश और आंधी के दौरान कारों पर गिरा बड़ा पेड़
रविवार को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों पर आ गिरा, जिससे वहां आवाजाही बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और नगर निगम की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ को हटाकर मार्ग को सुचारू करने का काम शुरू किया।