मुंबई: नेवी नगर में नौसैनिक और उनके परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध मौत
मुंबई के नेवी नगर में एक नौसैनिक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। उसी जगह उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। मृतकों में एक बच्चा दो महीने का था, जबकि दूसरे की उम्र तीन साल थी। पुलिस को संदेह है कि नौसैनिक ने खुदकुशी की है, वहीं पत्नी और बच्चों की मौत जहर खाने की वजह से हुई हो सकती है।