मुंबई धमाकों को रोक सकते थे संजय दत्त, उज्ज्वल निकम ने सुनाया सजा के वक्त का किस्सा
मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने 'लल्लनटॉप' से बातचीत में कहा, "संजय दत्त के पास कुछ चीजें थीं और उन्होंने बाद में हैंड-ग्रेनेड लौटा दिए थे। अगर वह समय रहते पुलिस को इस बारे में बता देते, तो मुंबई बम धमाकों को टाला जा सकता था।" निकम ने आगे बताया कि जब संजय दत्त को सजा सुनाई गई, तो वह बुरी तरह कांप रहे थे और बार-बार यही कह रहे थे कि, 'सर, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।'