मुंबई: गणपति विसर्जन जुलूस पर अंडे फेंके जाने से हंगामा, पुलिस ने केस दर्ज किया
मुंबई के माझगांव इलाके में मोरया गणपति के स्वागत जुलूस के समय एक बिल्डिंग से भक्तों पर अंडे फेंके जाने की घटना सामने आई है, जिससे वहां तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन वहां पहुंची और भीड़ से शांति बनाए रखने की गुजारिश की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।