मुंबई: गंदगी, नकली पनीर और जंग लगे अवन मिलने पर 6 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड

खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर महाराष्ट्र एफडीए (FDA) ने मुंबई के 6 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच के दौरान बांद्रा स्थित ओटर्स क्लब में नकली (एनालॉग) पनीर का उपयोग पाया गया। वहीं, दहिसर के डेली फ्रेश बेकर्स में अस्वच्छ फर्श पर केक तैयार किए जा रहे थे। इसके अलावा, वहां एक्सपायर हो चुके फूड कलर, जंग लगे हुए अवन और भारी मात्रा में कॉकरोच व मक्खियां भी पाई गईं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
मुंबई: गंदगी, नकली पनीर और जंग लगे अवन मिलने पर 6 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड | ShortKT