मुंबई: खुले मैनहोल में गिरने से बुजुर्ग की मौत का वीडियो वायरल
मुंबई के साकीनाका इलाके में बारिश के दौरान एक खुले मैनहोल में गिरने से 60 साल के असलम शेख की जान चली गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही के बीच बुजुर्ग मैनहोल में गिरते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।