मुंबई के 5 प्रमुख क्लबों पर FDA की कार्रवाई, फूड लाइसेंस रद्द
महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के पांच बड़े और नामी क्लबों की कैटरिंग इकाइयों के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान इन जगहों पर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की भारी अनदेखी देखी गई। जिन क्लबों पर यह कार्रवाई हुई है, उनमें क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI), आरके जुहू जिमखाना, अपर्णा जुहू जिमखाना, एमआईजी क्रिकेट क्लब और विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब के नाम शामिल हैं।