मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला
शनिवार देर रात मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दावा किया कि 'दाऊद ने ताज होटल में बम प्लांट किया है'। पुलिस ने तुरंत होटल की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं पाया गया। जांच में यह सामने आया है कि धमकी भरा यह कॉल तुर्भे इलाके से किया गया था।