मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर गड्ढे से मचा हड़कंप, 12 मिनट में 15 गाड़ियां टकराईं
महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर एक गहरे गड्ढे के चलते बड़ा हादसा हो गया। महज 10 से 12 मिनट के भीतर इस गड्ढे की वजह से कई वाहनों के टायर फट गए और कुल 15 से अधिक गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। यह हादसा गुजरात से मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर दहानू स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास बने फ्लाईओवर पर हुआ। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।