मुंगेली में सड़क पर पैदल जा रही महिला पर गिरी बिजली, मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की जान चली गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला सड़क से गुजरते हुए अचानक बिजली की चपेट में आती दिख रही है। मृतक महिला की उम्र 45 साल है, जिनकी पहचान गीता बाई पटेल के तौर पर हुई है। वह अपने खेत से घर वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।