मुंगेर: बाढ़ प्रभावित लोग खुले में टेंट लगाकर रहने को विवश

बिहार के मुंगेर में बाढ़ की मार झेल रहे परिवार जिला मुख्यालय के पार्क और कलेक्ट्रेट के बाहर टेंट डालकर रहने के लिए मजबूर हैं। अपने घरों में पानी घुस जाने के कारण ये लोग अपने पशुओं के साथ ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से पॉलीथिन और राहत का सामान मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश, जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर और पशुओं के चारे की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
मुंगेर: बाढ़ प्रभावित लोग खुले में टेंट लगाकर रहने को विवश | ShortKT