मीशो पर बिकने वाली पाकिस्तानी 'गोरी' क्रीम में मिला घातक मरकरी, किडनी को हो सकता है नुकसान

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने तीन सौंदर्य प्रसाधन क्रीमों की बिक्री पर रोक लगा दी है। प्रयोगशाला जांच में इन उत्पादों में मरकरी और लेड की अत्यधिक मात्रा की पुष्टि हुई है, जो किडनी और तंत्रिका तंत्र के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती है। प्रतिबंधित क्रीमों में पाकिस्तान निर्मित 'गोरी', 'फेस फ्रेश गोल्ड' और 'गोल्डन स्टार ब्यूटी क्रीम' शामिल हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
मीशो पर बिकने वाली पाकिस्तानी 'गोरी' क्रीम में मिला घातक मरकरी, किडनी को हो सकता है नुकसान | ShortKT