मिर्जापुर की एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास को मिलीं अश्लील डिमांड्स, वेब सीरीज के बाद हुआ बुरा अनुभव
मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास ने खुलासा किया है कि वेब सीरीज में काम करने के बाद मिली लोकप्रियता के साथ उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके किरदार को देखकर लोगों ने उनके बारे में एक गलत धारणा बना ली। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझसे बेहद भद्दे सवाल किए गए। मुझे मैसेज आते थे कि एक रात के लिए आप क्या चार्ज करेंगी? या फिर मुझे 2 दिन के लिए मॉरीशस चलने के ऑफर दिए जाते थे।'