'मिर्ज़ापुर: द मूवी' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ₹25.15 करोड़ का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल अभिनीत 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' ने अपनी रिलीज के पहले दिन ₹25.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ फिल्म ने इमरान हाशमी की 'आवारापन-2' (₹22 करोड़) और अहान पांडे-अनीत पड्डा की 'सैयारा' (₹21.50 करोड़) को पहले दिन की कमाई के आंकड़ों में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के पहले दिन के 11,135 शोज़ में कुल 42.7% ऑक्यूपेंसी देखी गई।