माया टाटा को मिली वेस्टसाइड के डिजिटल बिजनेस की जिम्मेदारी, जानिए रतन टाटा से उनका रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएल टाटा की बेटी माया टाटा को अब वेस्टसाइड के ऑनलाइन और डिजिटल रिटेल ऑपरेशंस को संभालने का काम सौंपा गया है। रतन टाटा की भतीजी माया को डिजिटल कॉमर्स और ऑनलाइन कस्टमर एंगेजमेंट के क्षेत्र में काफी अनुभव है। आपको बता दें कि 37 साल की माया ने हाल ही में टाटा डिजिटल से इस्तीफा दिया था।