मायावती की शर्त पर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति छोड़ी, दामाद आकाश आनंद के लिए उठाया कदम
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया है। गुरुवार की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए घोषणा की कि वे तत्काल प्रभाव से अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि वे हमेशा बहनजी यानी मायावती के आभारी रहेंगे। गौरतलब है कि आकाश आनंद की पार्टी में दोबारा एंट्री के लिए मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के राजनीति छोड़ने की शर्त रखी थी।