मायरा मिश्रा ने दी गुड न्यूज, 'भाग्य लक्ष्मी' फेम एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां
'भाग्य लक्ष्मी' शो से मशहूर हुईं अभिनेत्री मायरा मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति डॉक्टर राजुल यादव जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मायरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कुछ बातें इतनी प्यारी होती हैं कि उन्हें छुपाना नामुमकिन है। हमारी जिंदगी का सबसे खास सफर शुरू हो चुका है और हम बेहद खुश हैं।”