मानसून के बाद भी बड़े बांधों में केवल 26% पानी, 490 जिलों में सूखे का डर
केंद्रीय जल आयोग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 166 बड़े जलाशयों में उनकी कुल क्षमता का महज 26 फीसदी पानी ही शेष है। बारिश की कमी की वजह से बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जल स्तर काफी नीचे चला गया है। इस स्थिति के चलते 490 जिलों में पानी की भारी किल्लत होने के साथ ही खेती, बिजली उत्पादन और पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।