माता वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी चढ़ाने के मामले में कोर्ट ने मांगा जवाब

जम्मू की एक अदालत ने श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर में 550 करोड़ रुपये से अधिक की नकली चांदी चढ़ाए जाने के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए जवाब मांगा है। कोर्ट ने क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे 29 जुलाई को मामले से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अदालत में उपस्थित हों। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी टकसाल द्वारा की गई जांच में मंदिर में चढ़ाई गई 20 टन चांदी की कीमत केवल 30 करोड़ रुपये ही आंकी गई थी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
माता वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी चढ़ाने के मामले में कोर्ट ने मांगा जवाब | ShortKT