माउंट एवरेस्ट नहीं, अंतरिक्ष के सबसे करीब कौन सा स्थान है? जानिए इसके पीछे का कारण
इक्वाडोर अंतरिक्ष के सबसे नजदीक स्थित देश है, जहां भूमध्य रेखा के निकट माउंट चिम्बोराज़ो नाम का एक शांत ज्वालामुखी मौजूद है। हालांकि माउंट एवरेस्ट ऊंचाई में सबसे बड़ा है, लेकिन माउंट चिम्बोराज़ो पृथ्वी से अंतरिक्ष के अधिक करीब है। इसका मुख्य कारण यह है कि पृथ्वी भूमध्य रेखा के पास से थोड़ी उभरी हुई है, जिसकी वजह से चिम्बोराज़ो की चोटी धरती के केंद्र से कहीं अधिक दूरी पर स्थित है।