माइग्रेन को गंभीर बना सकती हैं आपकी ये 5 आदतें, डॉक्टर ने किया आगाह
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल चावला ने उन 5 प्रमुख गलतियों के प्रति सतर्क किया है जो माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकती हैं। उनके अनुसार, सिरदर्द शुरू होने पर सही समय पर दवा न लेना, पेनकिलर्स का अत्यधिक इस्तेमाल करना, सोने का अनियमित समय, माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली चीजों की जानकारी न होना और इसे महज एक साधारण सिरदर्द मानकर नजरअंदाज करना आपकी तकलीफ को और अधिक बढ़ा सकता है।