माइक्रोसॉफ्ट फिर करेगी बड़े पैमाने पर छंटनी, पिछले साल भी हटाए थे हजारों कर्मचारी
बिज़नेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट अपनी कुल वर्कफोर्स में 2.5% से भी कम की कटौती करने की योजना बना रही है। इस छंटनी का असर सेल्स और कंसल्टिंग जैसे विभागों के हजारों कर्मचारियों पर पड़ सकता है। गौरतलब है कि कंपनी ने मई 2025 में करीब 6,000 और जुलाई में 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।