माइक्रोसॉफ्ट ने शेयर बाजार में रचा इतिहास, एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त
शेयर बाजार के इतिहास में माइक्रोसॉफ्ट ने एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी तेजी हासिल की है। कंपनी ने महज 24 घंटे के भीतर अपने निवेशकों की दौलत में $450 बिलियन का इजाफा किया। माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 15% की जबरदस्त उछाल देखी गई, जिसके बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप $3.35 ट्रिलियन तक पहुंच गया। इस रिकॉर्ड के साथ माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया के पिछले $441 बिलियन की एक-दिवसीय बढ़त के कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है।