माइक्रोसॉफ्ट की छंटनी: प्रभावित कर्मचारियों को रिलीफ पैकेज में मिलेगी ये मदद
माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के साथ ही उनके लिए एक राहत पैकेज की घोषणा की है। खबरों के अनुसार, जिन कर्मचारियों की छंटनी हुई है, उन्हें उनके पद और कंपनी में काम करने की अवधि के हिसाब से अधिकतम 39 हफ्तों की बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा, उन्हें कम से कम 60 दिनों तक पेरोल पर रखा जाएगा, कुछ समय के लिए कंपनी के शेयर से मिलने वाले फायदे जारी रहेंगे और 6 महीने तक हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।