मां की एफआईआर पर यूपी की पीसीएस अधिकारी सीमा चौधरी का बयान, कहा- मेरी छवि खराब करने की कोशिश
हापुड़ की पीसीएस अधिकारी और डीएसओ सीमा चौधरी ने अपनी मां द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के आरोपों पर सफाई दी है। सीमा ने कहा कि उनकी मां उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां ने चुपके से 17 बीघा जमीन बेच दी और सारा पैसा अपने खाते में ले लिया। अधिकारी के अनुसार, उनकी मां विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बेटे को पैसे भेजने के लिए ऐसा कर रही हैं।