महोबा: क्लासरूम में अश्लील गाना चलाकर सोए हेडमास्टर, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में वे स्मार्ट क्लासरूम के टीवी पर कथित तौर पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाते हुए बेंच पर सोते नजर आ रहे हैं। किसी ने चुपके से उनकी इस हरकत का वीडियो बना लिया। मामले की जानकारी होने पर बीएसए ने जांच कराई, जिसमें आरोप सच साबित हुए। इसके बाद हेडमास्टर रमेश चंद्र को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।