महेश भट्ट ने डायरेक्शन को कहा अलविदा

77 साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर महेश भट्ट ने अब फिल्मों का निर्देशन न करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया, 'फिल्म का कंटेंट पहले से ही निर्धारित होता है। स्क्रिप्ट लिखने से पहले ही यह साफ होता है कि फिल्म कैसी बनेगी।' भट्ट के अनुसार, इस प्रक्रिया में उनकी अपनी रचनात्मकता और निजी विचारों के लिए बहुत कम गुंजाइश रह जाती है। बता दें कि उन्होंने साल 2020 में आई फिल्म 'सड़क 2' के जरिए आखिरी बार निर्देशन की कमान संभाली थी।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
महेश भट्ट ने डायरेक्शन को कहा अलविदा | ShortKT