महुआ मोइत्रा ने बार काउंसिल अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को कहा 'मेंटल केस'
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा को 'मेंटल केस' करार दिया है। यह टिप्पणी NALSAR के 2026 बैच के छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक लगाने के फैसले के बाद आई है। इससे पहले, सीजेपी के सौरव दास ने मिश्रा से अपने पद से इस्तीफा देने और अपनी लॉ डिग्री को सार्वजनिक करने की मांग की थी।