महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली रुचिका का किया बचाव
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले में रुचिका सिंह के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पर प्रतिक्रिया दी है। मोइत्रा ने रुचिका का पक्ष लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'रुचिका सिंह के विरुद्ध सरकारी तंत्र का इस तरह प्रतिशोध की भावना से उपयोग करना बेहद शर्मनाक है। यह सरकार किसी भी स्थिति से सबक नहीं लेगी।'