महुआ मोइत्रा का वीडियो वायरल: सहयोगी को गाली दी और मारा थप्पड़
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने एक साथी को अपशब्द बोलती और उसे थप्पड़ मारकर हटाती नजर आ रही हैं। उनका सहयोगी उन्हें अंडों से बचाने के लिए वहां पर्दा लगाने की कोशिश कर रहा था। इस घटना के बाद महुआ ने बीजेपी पर हमला बोला है और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को वहां से नहीं हटाया।