महिला कर्मचारी से पूछा- बच्चे बड़े हो गए तो अप्रेजल क्यों चाहिए? फिर उसने जो किया, वह चर्चा में है
हर्षित नाम के एक व्यक्ति ने लिंक्डइन पर एक वाकया साझा किया है। उन्होंने बताया कि 25 साल से बेहतरीन काम कर रही एक महिला कर्मचारी से अप्रेजल मीटिंग के दौरान पूछा गया कि जब उनके बच्चे अब बड़े हो चुके हैं, तो उन्हें अप्रेजल की क्या जरूरत है। हर्षित के अनुसार, वे खुद उस मीटिंग में मौजूद थे। इस घटना के तीन हफ्ते बाद, उस महिला ने 30% की वेतन वृद्धि के साथ दूसरी कंपनी में नौकरी ज्वाइन कर ली, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी सराहना हो रही है।