महिला एशिया कप 2026 का कार्यक्रम घोषित, 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला एशिया कप-2026 का आधिकारिक शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर को फाइनल मैच के साथ संपन्न होगा। टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस आयोजन में कुल 8 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप्स में रखा गया है, जिसमें भारतीय टीम ग्रुप-ए का हिस्सा है। ग्रुप स्टेज के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
महिला एशिया कप 2026 का कार्यक्रम घोषित, 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला | ShortKT