महिलाओं के सम्मान पर विजय का सख्त रुख, बोले- मेरी जीत में उनका बड़ा योगदान
तमिलनाडु के सीएम विजय ने साफ कर दिया है कि उनकी चुनावी सफलता में महिलाओं की बड़ी भूमिका रही है, इसलिए उनके प्रति किसी भी तरह की अभद्र या अपमानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी। विधानसभा में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में आलोचना का स्वागत है, लेकिन किसी पर निजी हमले करना गलत है। उनका यह बयान अभिनेत्री तृषा के खिलाफ उदयनिधि स्टालिन द्वारा की गई द्विअर्थी टिप्पणी के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है।