महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर टैटू बनाने के वीडियो पर विवाद; आर्टिस्ट बोले- ग्राहकों की सहमति थी
पंजाब के एक टैटू स्टूडियो द्वारा साझा किए गए वीडियो पर हंगामा शुरू हो गया है। इन वीडियो में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर टैटू गुदवाते हुए दिखाया गया है, जिसपर निहंग नेता मनप्रीत सिंह खालसा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट को इन वीडियो को फौरन डिलीट करने की चेतावनी दी है। वहीं, टैटू आर्टिस्ट का कहना है कि यह सब ग्राहकों की मर्जी और सहमति से किया गया था।