महाराष्ट्र: सड़क का गड्ढा भरने जा रहा ट्रक खुद ही सिंकहोल में समाया, वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के नासिक में एक ट्रक सड़क के गड्ढों को ठीक करने के लिए गिट्टी लेकर जा रहा था, तभी वह अचानक एक विशाल सिंकहोल में जा गिरा। इस हादसे का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। ट्रक पीछे की तरफ खिसकते हुए गड्ढे में फंस गया, जिसके कारण उसके आगे के टायर जमीन से ऊपर उठ गए। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कों की खराब हालत और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।