महाराष्ट्र: शिवसेना नेता द्वारा डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट के बाद अस्पताल में काम बंद
ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित केडीएमसी शास्त्रीनगर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना हुई है। इसके विरोध में अस्पताल के सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने गैर-आपातकालीन सेवाएं ठप कर दी हैं। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक गर्भवती महिला को रेफर किया गया, जिसके बाद स्थानीय शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने डॉक्टर और वहां मौजूद स्टाफ के साथ हाथापाई की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।