महाराष्ट्र में होम्योपैथी डॉक्टरों को एलोपैथी दवाएं लिखने की छूट, डॉक्टरों ने किया विरोध
महाराष्ट्र ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है, जहां CCMP कोर्स करने वाले योग्य BHMS डॉक्टरों को अब एलोपैथी दवाएं प्रिस्क्राइब करने की इजाजत मिल गई है। महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल ने राज्य सरकार के आदेशों के बाद इन डॉक्टरों के पंजीकरण को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने 5 अगस्त से पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।