महाराष्ट्र में नकली दूध का बड़ा रैकेट पकड़ा गया; डिटर्जेंट और पाम ऑयल से तैयार हुआ 2.3 करोड़ लीटर दूध
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी दूध बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पिछले 6 महीनों के दौरान बाजार में 2.3 करोड़ लीटर से ज्यादा नकली दूध खपाया गया। खबरों के अनुसार, इस दूध को डिटर्जेंट पाउडर, पाम ऑयल और अन्य रसायनों के मिश्रण से तैयार किया जाता था और फिर इसे असली दूध में मिलाकर बेचा जाता था।