महाराष्ट्र में चाइनीज फूड स्टॉल्स पर FDA की सख्ती, होगी सघन जांच

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे के निर्देश पर अब राज्य के तमाम सड़क किनारे लगने वाले चाइनीज फूड स्टॉल्स की पड़ताल की जाएगी। इस दौरान इन ठेलों पर मिलने वाले खाने की क्वालिटी, स्वच्छता के स्तर, खाद्य सामग्री को रखने के तरीके और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी बारीकी से जांच की जाएगी। मुंडे के मुताबिक, विभाग को इन स्टॉल्स के खिलाफ लगातार कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
महाराष्ट्र में चाइनीज फूड स्टॉल्स पर FDA की सख्ती, होगी सघन जांच | ShortKT