महाराष्ट्र में खुले कुकिंग ऑयल की बिक्री पर लगी पाबंदी, तुकाराम मुंढे का सख्त आदेश

महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने राज्य में खुले या लूज कुकिंग ऑयल बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अब कोई भी दुकानदार बड़े कंटेनर या डिब्बों से ग्राहकों की मांग के अनुसार आधा या एक लीटर तेल तौलकर नहीं बेच पाएगा। ग्राहकों को अब केवल निर्धारित पैकिंग वाला खाद्य तेल ही खरीदना होगा, जबकि पहले से पैक होकर आने वाला तेल बाज़ार में पूर्व की भांति मिलता रहेगा।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
महाराष्ट्र में खुले कुकिंग ऑयल की बिक्री पर लगी पाबंदी, तुकाराम मुंढे का सख्त आदेश | ShortKT